72वीं बीपीएससीः 1230 पदों के लिए 7 मई से शुरू होंगे आवेदन

Ranchi: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है. इस बार आयोग ने प्रशासनिक...

BPSC
BPSC

Ranchi: बिहार लोक सेवा आयोग ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है. इस बार आयोग ने प्रशासनिक सुधार और जनसेवा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 1230 रिक्तियों की घोषणा की है. इच्छुक अभ्यर्थी 07 मई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है.

आयोग ने उम्मीदवारों को निर्देशों को ध्यान से देखने की दी सलाह

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की संभावित तिथि जुलाई 2026 है, जिससे अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए अब सीमित समय बचा है. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है, कि वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देशों का बारीकी से अध्ययन कर लें. साथ ही, फॉर्म भरने से पूर्व सभी वांछित प्रमाण-पत्र और दस्तावेज तैयार रखना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें: रांची, धनबाद, पलामू व चाईबासा जिला कोर्ट में तीसरी आंख की सुरक्षा होगी मजबूत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *