एयर एंबुलेंस हादसे पर सियासी दबाव तेज, राज्यपाल से मिला आजसू का प्रतिनिधिमंडल

Ranchi: चतरा एयर एंबुलेंस दुर्घटना को लेकर अब सियासत भी गरमाने लगी है. पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजसू...

Ranchi: चतरा एयर एंबुलेंस दुर्घटना को लेकर अब सियासत भी गरमाने लगी है. पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजसू पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ. पार्थ पारितोष की अगुवाई में राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला और विस्तृत ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने साफ शब्दों में कहा कि अब आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए. उन्होंने राज्यपाल से पहले दिए गए वादों पर अमल कराने की मांग करते हुए पूरे मामले में तेजी लाने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें : 72वीं बीपीएससीः 1230 पदों के लिए 7 मई से शुरू होंगे आवेदन

राज्यपाल ने दिलाया भरोसा- ज्ञापन को राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा

राज्यपाल ने भी मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए भरोसा दिलाया कि ज्ञापन को तुरंत मुख्यमंत्री और राज्य सरकार तक भेजा जाएगा, ताकि जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाए जा सकें. मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने हादसे की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय के साथ उचित मुआवजा देने की मांग दोहराई. उनका कहना था कि इस मामले में देरी कहीं न कहीं सिस्टम पर सवाल खड़े कर रही है. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में डॉ. अरुण कुमार, डी.पी. मिश्रा, स्वर्गीय डॉ. विकास गुप्ता के पिता बजरंगी प्रसाद और उनके भाई सुभाष गुप्ता भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : चाईबासा में HIV खून चढ़ाने का मामला : HC ने कहा- ‘संक्रमित बच्चों एवं परिजनों के साथ भेदभाव न हो’, मुआवजे पर सरकार से मांगा जवाब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *