फ्लाईओवर निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रशासन सख्त

Hazaribagh: चौपारण प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर परियोजना को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी...

Hazaribagh
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Hazaribagh: चौपारण प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर परियोजना को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को कई स्थानों पर बुलडोजर चलाया. सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया, जिससे निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर किया जा सके.

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बरसात से पहले फ्लाईओवर एवं नाली निर्माण कार्य को पूरा करना प्राथमिकता है. इसके लिए सड़क के मुख्य केंद्र से दोनों ओर लगभग 20 मीटर तक के क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करना आवश्यक है, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु रूप से बन सके और भविष्य में जलजमाव की समस्या न हो.

पहले दी गई थी चेतावनी, फिर भी नहीं माने लोग

सड़क निर्माण विभाग के अधिकारी सतीश सिंह ने जानकारी दी, कि करीब एक माह पूर्व ही संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था. बावजूद इसके कई लोगों ने न सिर्फ अतिक्रमण जारी रखा, बल्कि नालियों में कचरा डालकर जल निकासी को भी बाधित किया.

उपायुक्त के निर्देश पर चौपारण अंचलाधिकारी (सीओ) की मौजूदगी में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बलपूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि फ्लाईओवर निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सके.

यह भी पढ़ें: रांची के फिश मार्केट में मंत्री का औचक निरीक्षण, 10 दिन में सुधार का दिया अल्टीमेटम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *