मोबाइल ऐप से एसडीओ ने की स्व-गणना, सभी कर्मियों को दिया निर्देश

Ranchi: अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत (एसडीओ) ने मंगलवार को स्वयं मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व-गणना कर एक मिसाल पेश की....

Sub-Divisional Officer Sadar
मोबाइल ऐप से एसडीओ ने की स्व-गणना

Ranchi: अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत (एसडीओ) ने मंगलवार को स्वयं मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व-गणना कर एक मिसाल पेश की. उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए अपनी स्व-गणना पूरी की.

स्व-गणना करने के लिए जागरूकता बढ़ाने का निर्देश

इस दौरान एसडीओ ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी निर्देशित किया कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए शीघ्र स्व-गणना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया को समयबद्ध और शत-प्रतिशत पूर्ण करना प्रशासन की प्राथमिकता है.

अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता बढ़ाएं और सभी संबंधित कर्मियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व-गणना करने के लिए प्रेरित करें, ताकि कार्य में पारदर्शिता और दक्षता बनी रहे.

यह भी पढ़ें: रांची में स्कूल वाहनों पर सख्ती: 93 वैन-बस की जांच, 32 पर दो लाख से अधिक जुर्माना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *