जलजमाव की समस्या से परेशान लोग, छात्रों को हो रही विशेष परेशानी

सिमडेगा : मौसम में हुए बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है. तो दूसरी तरफ लोगों की समस्या भी...

सिमडेगा : मौसम में हुए बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है. तो दूसरी तरफ लोगों की समस्या भी बढ़ गयी है. सिमडेगा में बारिश ने नगर परिषद की कार्यशैली की पोल खोलकर रख दी है. जहां शहर के कई इलाकों में जलजमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है. जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है.
शहरी क्षेत्र की अधिकांश सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है. कई जगहों पर नालियों की सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क पर ही रुक गया है. जिससे स्थिति तालाब जैसी बन गई है. खासकर सामटोली क्षेत्र का रास्ता पूरी तरह कीचड में ढूब चुका है. जहां से होकर रोजाना स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है और वाहन चालकों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं.
बारिश के बाद उत्पन्न इस स्थिति ने नगर परिषद की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और वे जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं.

क्या कहा नगर परिषद् उपाध्यक्ष ने
इस संबंध में नगर परिषद के उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि एनएच एवं पथ निर्माण विभाग के साथ समन्वय बनाकर सड़कों के किनारे फ्लैंक को दुरुस्त किया जाएगा. साथ ही शहर की सभी नालियों की जल्द सफाई कराने की बात कही गई है. जिससे जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके.

ALSO READ : केंद्र में बढ़ेगी झारखंड के आईपीएस की भागीदारी, एडीजी और आईजी समेत कई अधिकारी जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *