Click Here
Click Here
Click Here

Simdega : 7 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थाना क्षेत्रों में फेरबदल

Simdega : जिला में 7 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें 2 पुलिस निरीक्षक, 3 पुलिस अवर निरीक्षक और 2...

Simdega :  जिला में 7 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें 2 पुलिस निरीक्षक, 3 पुलिस अवर निरीक्षक और 2 सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं.
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
जारी सूची के अनुसार पुलिस निरीक्षक भिखारी राम को सिमडेगा अंचल सह थाना प्रभारी से हटाकर बानो अंचल सह जलडेगा अंचल में पदस्थापित किया गया है. वहीं पुलिस निरीक्षक एडवेल गेस्टन बागे को बानो अंचल सह जलडेगा से सिमडेगा अंचल में पदस्थापन दिया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक अमरनाथ सोनी को पुलिस केंद्र सिमडेगा से कोलेबिरा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में भेजा गया है. जितेंद्र टुडु को केरसई थाना से पुलिस केंद्र सिमडेगा स्थानांतरित किया गया है. वहीं नवीन कुमार को कोलेबिरा थाना से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिमडेगा की सामान्य शाखा का प्रभारी बनाया गया है. सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार राम को बानो थाना से रेंगारीह थाना में और प्रकाश कुमार मंडल को रेंगारीह थाना से बानो थाना में पदस्थापित किया गया है. सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.

 

AlSO READ : सरायकेला: करंट लगने से जंगली हाथी की मौत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *