क्षेत्र की जनता की पुकार: हमारी नर्स का तबादला रोकें, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई गुहार

HAZARIBAGH: पंचायत के ग्रामीणों ने एक अनोखी मिसाल पेश की है. आमतौर पर लोग सरकारी कर्मियों की शिकायत लेकर जनप्रतिनिधियों के पास...

HAZARIBAGH: पंचायत के ग्रामीणों ने एक अनोखी मिसाल पेश की है. आमतौर पर लोग सरकारी कर्मियों की शिकायत लेकर जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचते हैं, लेकिन इस बार ग्रामीण अपनी एएनएम के समर्थन में सामने आए.

सांसद से मिलकर सौंपा मांग पत्र

पलाण्डु गांव के ग्रामीणों और सहिया साथियों ने हजारीबाग सांसद Manish Jaiswal से उनके सेवा कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एएनएम कुमारी प्रमिला सिन्हा के संभावित तबादले को रोकने की मांग करते हुए एक भावुक मांग पत्र सौंपा.

24 घंटे सेवा देने का दावा

ग्रामीणों ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पलाण्डु में पदस्थापित कुमारी प्रमिला सिन्हा क्षेत्र के लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. उनका ड्यूटी समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है, लेकिन वे समय की सीमा से परे जाकर 24 घंटे लोगों की सेवा करती हैं.

आधी रात में भी पहुंचती हैं मदद के लिए

ग्रामीणों का कहना है कि रात में किसी की तबीयत खराब होने या आपात स्थिति आने पर भी प्रमिला सिन्हा तुरंत मदद के लिए पहुंच जाती हैं. उनके इसी समर्पण भाव के कारण पूरे तलसवार पंचायत के लोग उनके कार्य से बेहद संतुष्ट हैं.

तबादले से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

ग्रामीणों और सहिया बहनों ने कहा कि प्रमिला सिन्हा के खिलाफ किसी को कोई शिकायत नहीं है. उन्होंने चिंता जताई कि यदि उनका तबादला होता है तो बिरहोर गांव सतबहिया समेत आसपास के कई गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो सकती है.

सांसद ने दिया आश्वासन

सांसद Manish Jaiswal ने ग्रामीणों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया.

ALSO READ: झारखंड इंटर रिजल्ट 2026 जारी: आर्ट्स में 96.14%, कॉमर्स 93.37% और साइंस 82.92% रहा पास प्रतिशत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *