Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो थर्मल SBI शाखा में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, मनोरंजन के साथ साइबर सुरक्षा पर दिया गया जोर

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में शुक्रवार की शाम ‘ग्राहक सेवा समिति सह श्रावण...

SBI बोकारो थर्मल शाखा में आयोजित श्रावण महोत्सव में शामिल महिला प्रतिभागी और बैंक अधिकारी
SBI बोकारो थर्मल शाखा में आयोजित श्रावण महोत्सव में शामिल महिला प्रतिभागी और बैंक अधिकारी

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में शुक्रवार की शाम ‘ग्राहक सेवा समिति सह श्रावण महोत्सव’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया. बैंक की ओर से हर तिमाही में आयोजित होने वाली ग्राहक सेवा समिति की बैठक के तहत इस बार सावन के विशेष अवसर पर महिलाओं को केंद्र में रखकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस महोत्सव में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्यों, CISF की महिला कर्मियों व अधिकारियों तथा आम महिला ग्राहकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

महिलाओं के लिए आयोजित हुईं कई आकर्षक प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम को खास और मनोरंजक बनाने के लिए महिलाओं के लिए अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर, मेहंदी प्रतियोगिता और एक मिनट में सबसे ज्यादा गोलगप्पे खाने जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. इसके साथ ही बैंक परिसर में महिलाओं के लिए मेहंदी लगवाने की भी विशेष व्यवस्था की गई थी.

ग्राहकों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि इस दौरान उपस्थित ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं और बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया. शाखा के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार ने साइबर सुरक्षा की आवश्यकता पर बल देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने व्यावहारिक उदाहरण देते हुए आगाह किया कि आज के दौर में अनजान व्यक्तियों के साथ वित्तीय लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए. यदि कोई अनजान व्यक्ति नकद देकर खाते में पैसे भेजने का अनुरोध करे, तो नकद राशि हाथ में लेने और उसकी पुष्टि करने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ाएं.

इस सफल आयोजन में बैंक कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी नंद किशोर प्रसाद, उप प्रबंधक कारु मार्डी, राहुल कुमार, वरिष्ठ सहयोगी विजय कुमार दास, कनिष्ठ सहयोगी सलोनी चौहान, सुमन कुमारी के अलावा बैंक कर्मचारी बाबन राम, राकेश कुमार, आकाश कुमार प्रजापति और रवि कुमार मेहता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम के समापन पर मुख्य प्रबंधक अमित कुमार ने अल्प सूचना पर भी बड़ी संख्या में पहुंचे सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

ALSO READ: बोकारो में अवैध बालू के खिलाफ बड़ा एक्शन, DC के निर्देश पर 3 ट्रैक्टर जब्त, सेक्टर-6 इलाके में हड़कंप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *