Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ : राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी भाजपा, पानी-बिजली समेत अन्य मुद्दों को लेकर 9 मई को प्रदर्शन

Pakur: भाजपा कार्यकर्ता 9 मई को राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे. पानी-बिजली समेत कई मुद्दों को लेकर पार्टी...

Pakur: भाजपा कार्यकर्ता 9 मई को राज्य सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे. पानी-बिजली समेत कई मुद्दों को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी. भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें ये जानकारी दी गयी. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, लिट्टीपाड़ा से भाजपा प्रत्याशी रहे बाबूधन मुर्मू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, जिला मंत्री दिलीप सिंह समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. अनुग्रहित प्रसाद साह ने बताया कि जिले में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, सड़क की जर्जर अवस्था, योजना में बड़े पैमाने पर अनियमिता, टेंडर मैनेज जैसे मुद्दों के खिलाफ पाकुड़ रेलवे मैदान से एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा जो डीसी ऑफिस तक पहुंचेगा.

यह भी पढ़ें : ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गान के समतुल्य मिला दर्जा, केन्द्रीय कैबिनेट की मिली मंजूरी, उल्लंघन अपराध

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी भाजपा

उन्होंने कहा कि जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है. वहीं भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी आदिम जनजाति पहाड़िया आदिवासी झरने का पानी पीने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि ना गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क है, ना स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी गयी है. रूपेश भगत ने कहा कि आज भी मरीज को लोग खाट के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं. बिजली बिल में राज्य सरकार लगातार बढ़ोतरी कर आम जनता के ऊपर बोझ डाल रही है. इन सभी समस्याओं को लेकर 9 मई को जोरदार आंदोलन कर राज्य सरकार को आईना दिखाने का काम किया जायेगा.

यह भी पढ़ें : कामयाबी: होटल में काम करने वाले कृष्णा लोहरा का कमाल, इंटर प्रथम श्रेणी से किया पास

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *