Click Here
Click Here
Click Here

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षक पात्रता परीक्षा (JET) में शामिल हो सकता है लाइब्रेरी साइंस और शारीरिक शिक्षा विषय

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) – 2024 में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन...

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) – 2024 में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (LIS) और फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (PES) विषयों को शामिल करने पर विचार करने का निर्देश दिया है. बता दें कि यह सुनवाई जस्टिस दीपक रौशन की एकल पीठ में हुई. न्यायालय ने सुनवाई के दौरान इस बात पर आश्चर्य जताया कि जहां स्पेनिश और जापानी जैसी विदेशी भाषाओं को JET में जगह दी गई है वहीं लाइब्रेरी साइंस और शारीरिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को बाहर रखा गया है. अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि लगभग 20 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद JET परीक्षा आयोजित की जा रही है. ऐसे में उम्मीदवारों को समान अवसर मिलना चाहिए. अन्य विषयों के छात्र NET और JET दोनों परीक्षाओं में बैठ सकते हैं लेकिन इन दो विषयों के छात्र केवल NET तक सीमित रह गए हैं.

यह भी पढ़ें : पेसा नियमावली पर हाईकोर्ट में तेज बहस, सरकार के नियमों पर उठे सवाल

सरकार से 12 सप्ताह में निर्णय लेने का दिया निर्देश

अदालत ने सरकार को निर्देश दिया गया है कि वे इस विषय पर 12 सप्ताह के भीतर विधि सम्मत निर्णय लें. इसके साथ ही अदालत ने यह भी साफ किया कि इस आदेश से वर्तमान में निर्धारित JET 2024 की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आएगी.

यह भी पढ़ें : हेमंत सरकार के 7 साल पर दिवेश का तीखा हमला: बोले– पलामू में अपराध-भ्रष्टाचार चरम पर, जनता त्रस्त

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *