Ranchi: छात्र आंदोलन से जुड़े देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.
सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
मिली जानकारी के अनुसार, तबीयत अधिक खराब होने के बाद देवेंद्र नाथ मेहतो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति का आकलन कर उपचार शुरू किया. स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है.
ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया है. अस्पताल की चिकित्सकीय टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक उपचार किया जा रहा है. फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में देवेंद्र नाथ मेहतो का इलाज जारी है. उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
ALSO READ :जमशेदपुर: छोटे विवाद कोर्ट पहुंचने से पहले सुलझेंगे, सामुदायिक मध्यस्थों का प्रशिक्षण पूरा
