Click Here
Click Here
Click Here

गुमला में विकास की रफ्तार का जायजा लेने पहुंचे आयुक्त

Gumla : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार के गुमला पहुंचने पर जिला प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया. उपायुक्त दिलेश्वर...

Gumla : दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार के गुमला पहुंचने पर जिला प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया. उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मा और अन्य वरीय अधिकारियों ने सर्किट हाउस में उनका अभिनंदन किया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. दौरे के दौरान आयुक्त ने न्यायालयीन कार्यों का निष्पादन करते हुए कई मामलों की सुनवाई की और इसके बाद जिले में चल रही प्रमुख विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.

Also Read : सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं: अभावों को मात देकर आर्ट्स में स्टेट टॉपर बनीं छोटी कुमारी

साइंस सेंटर से लेकर महिला समूहों तक सराहना

आयुक्त ने गुमला साइंस सेंटर का निरीक्षण कर वहां की आधुनिक वैज्ञानिक सुविधाओं की सराहना की और कहा कि इससे विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी. इसके बाद उन्होंने रागी प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया, जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की और उनके उत्पादों की गुणवत्ता की तारीफ की. चंदाली स्थित गुमला हाट में भी उन्होंने महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को देखा और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सहयोग की प्रशंसा की. दौरे के दौरान जिला प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *