सरायकेला के अनुपम लाहा बने जिला टॉपर, ISC में 459 अंक, अब डिफेंस में जाने का सपना

Saraikela: चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड स्थित ईचाडीह गांव के अनुपम लाहा ने ISC इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में 500 में से 459...

Saraikela: चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड स्थित ईचाडीह गांव के अनुपम लाहा ने ISC इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में 500 में से 459 अंक हासिल कर सरायकेला खरसावां जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है. इंटर कॉलेज तिरुलडीह के छात्र अनुपम ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल कर मिसाल पेश की है.

सीमित संसाधनों में हासिल की सफलता

अनुपम के पिता प्रणव चंद्र लाहा गांव में किराना स्टोर चलाते हैं, जबकि माता अर्चना लाहा गृहिणी हैं. आर्थिक सीमाओं और बिजली कटौती के बीच अनुपम ने लालटेन की रोशनी में पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया.

Also Read: मंडा मेला से लौट रहे युवक पर हमला, मारपीट कर लाइसेंसी हथियार लूट ले गए बदमाश

डिफेंस में जाने का सपना

अपनी सफलता पर अनुपम ने कहा कि वह आगे NDA की तैयारी कर सेना में अधिकारी बनना चाहता है. देश की सेवा करना उसका सपना है. उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, शिक्षकों और अपनी मेहनत को दिया.

गांव में जश्न का माहौल

अनुपम की सफलता से ईचाडीह गांव और तिरुलडीह कॉलेज में खुशी की लहर है. ग्रामीणों ने जश्न मनाया. कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि अनुपम शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है और उसने पूरे संस्थान का नाम रोशन किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *