Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बुधवार को अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें चार नाबालिग शामिल हैं. इनके पास से करीब साढ़े तीन लाख रुपए मूल्य के नौ मोबाइल बरामद किए गए.
शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
यह कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर की गई. बताया गया कि पांच मई को मोबाइल चोरी की शिकायत जीआरपी रांची में दर्ज कराई गई थी. इसके बाद आरपीएफ पोस्ट ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की.
नाबालिग से मिली अहम जानकारी
जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या तीन से एक नाबालिग को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की.
Also Read: झारखंड टी20 क्रिकेट लीग के लिए फ्रेंचाइजी बोली प्रक्रिया शुरू, 7 मई से आवेदन
छापेमारी कर सभी आरोपी गिरफ्तार
उप निरीक्षक सूरज पांडे के नेतृत्व में टीम ने न्यू पुंदाग और कटहल मोड़ क्षेत्रों में छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान करीब 3.40 लाख रुपए मूल्य के नौ मोबाइल बरामद किए गए.
स्टेशन और ट्रेनों में करते थे चोरी
आरोपियों ने रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और आसपास के इलाकों में चोरी करने और मोबाइल बेचने की बात भी स्वीकार की. सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के बाद जीआरपी रांची को सौंप दिया गया है.
