Ranchi: झारखंड में मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने तथा उनकी बरामदगी की दर बढ़ाने के लिए झारखंड पुलिस अब तकनीक का सहारा ले रही है. इसी क्रम में पुलिस महानिदेशालय (प्रशिक्षण), झारखंड द्वारा राज्य के सभी जिले के SSP व SP को एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है. झारखंड पुलिस के प्रशिक्षण निदेशालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार सात मई यानी आज एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. यह प्रशिक्षण केन्द्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित होगा.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षण
यह ट्रेनिंग दूरसंचार विभाग बिहार LSA के सहयोग से आयोजित की जा रही है. राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों और अनुसंधानकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस तकनीक की बारीकियां सिखाई जाएंगी.

क्यों जरूरी है यह ट्रेनिंग?
अक्सर मोबाइल चोरी होने के बाद अपराधी उसका IMEI नंबर बदलने या सिम कार्ड बदल देने का प्रयास करते हैं. CEIR पोर्टल एक ऐसा केंद्रीकृत सिस्टम है जो चोरी या गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक करने में मदद करता है. ब्लॉक किए गए मोबाइल का किसी भी नेटवर्क पर उपयोग असंभव बना देता है.जैसे ही उस डिवाइस में कोई नया सिम डाला जाता है, पुलिस को उसका सुराग मिल जाता है.
ALSO READ: देर रात जेवर दुकान में लूट, 25 लाख के आभूषण ले भागे बाइक सवार
