Click Here
Click Here

देर रात जेवर दुकान में लूट, 25 लाख के आभूषण ले भागे बाइक सवार

Hazaribagh। बाइक सवार अपराधियों ने बीती रात चौपारण थाना क्षेत्र में एक जेवर दुकान को निशाना बनाया. घटना को तब अंजाम दिया...

Hazaribagh। बाइक सवार अपराधियों ने बीती रात चौपारण थाना क्षेत्र में एक जेवर दुकान को निशाना बनाया. घटना को तब अंजाम दिया गया, जब दुकान बंद की जा रही थी. लूट के बाद अपराधी दुकान से भागने में कामयाब रहे.
घटना की सूचना पाकर चौपारण थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पूछताछ के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. इस घटना से अपराधियों को 25 लाख के जेवर हाथ लगे.
बताते चलें कि चौपारण के महराजगंज स्थित स्वर्णाभूषण दुकानदार अलखदेव पोद्दार अपनी जेवर की दुकान बंद कर चुके थे. लगभग 25 लाख के जेवर अपनी बाइक की डिक्की में रख चुके थे. इसी दौरान काले रंग की अपाची बाइक पर सवार एक युवक वहां पहुंचा और चंद सेकेंड में डिक्की खोलकर आभूषण निकाल इटखोरी की ओर भाग निकला. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

 

ALSO READ : विदाई के बाद हादसा, दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में पलटी, चार घायल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *