सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज होगा विस्तार, मंत्री लेंगे शपथ

News Wave Desk : बिहार के नए कैबिनेट का विस्तार आज होने वाला है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अन्य 30...

News Wave Desk : बिहार के नए कैबिनेट का विस्तार आज होने वाला है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में अन्य 30 मंत्री आज शपथ लेंगे. दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है. जिसमें करीब 30 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है.
भारतीय जनता पार्टी से मंत्रियों की जो संभावित लिस्ट सामने आई है. उनमें विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाइगर के नाम शामिल हैं. ये पूर्व में भी मंत्री रहे हैं.
वहीं, नए चेहरों की बात करें तो, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, इंजीनियर शैलेंद्र और श्वेता गुप्ता का नाम भी सामने आ रहा है.

नीतीश कुमार के जेडीयू कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार मंत्री बन सकते हैं. ये पूर्व में भी मंत्री रहे हैं. इसके अलावा, नए चेहरों में रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत मंत्री बन सकते हैं.

बिहार नियमों की मानें तो, बिहार में विधायकों की संख्या के हिसाब से मुख्यमंत्री समेत 36 मंत्री हो सकते हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बीजेपी कोटे से हैं. वहीं, विजय चौधरी और विजेंद्र यादव दोनों उप मुख्यमंत्री जेडीयू कोटे से आते हैं. मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के अलावा आज 30 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है.

 

ALSO READ : झारखंड: चोरी हुए मोबाइल ढूंढने के लिए पुलिसकर्मियों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *