Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने आगामी 9 अगस्त को शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) सभागार में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले बोकारो आदिवासी महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की.
बैठक में महोत्सव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की श्रेणीवार समीक्षा की गई. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच एवं पंडाल व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, पार्किंग, अतिथि सत्कार, प्रचार-प्रसार तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की प्रगति का विस्तार से संबंधित पदाधिकारियों से जायजा लिया.

समन्वय के साथ समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश
DDC ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपरा एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करना है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का ससमय एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करें तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें. साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आयोजन को भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे महोत्सव का मुख्य आकर्षण
बैठक में महोत्सव के मुख्य आकर्षणों की भी समीक्षा की गई. इनमें मांदर एवं नगाड़े की थाप पर पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्य, पारंपरिक हस्तशिल्प प्रदर्शनी, आदिवासी परिधान फैशन शो, पारंपरिक जनजातीय खान-पान, आदिवासी लोक चित्रकला प्रदर्शनी तथा आदिवासी विचार-दर्शन पर परिचर्चा प्रमुख रूप से शामिल हैं. बैठक में आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.
ALSO READ: जामताड़ा: सदर अस्पताल की लापरवाही पर DC सख्त, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

