Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से जुड़े एक मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के तीन सदस्यों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है.जिन सदस्यों को समन भेजा गया है, उनमें डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद शामिल हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईडी की टीम सोमवार से इन तीनों सदस्यों से पूछताछ करेगी. इस मामले में जांच एजेंसी द्वारा समन जारी किए जाने के बाद से प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है.
सितंबर 2021 में हुई थी तीनों सदस्यों की नियुक्ति:
उल्लेखनीय है कि डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को दो सितंबर 2021 को आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था. इससे पूर्व अगस्त 2021 में झारखंड कैबिनेट की बैठक में इनकी नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद आधिकारिक स्तर पर प्रक्रिया पूरी करते हुए इनकी नियुक्ति की घोषणा की गई थी.
CID की इस कार्रवाई को मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. आने वाले दिनों में सोमवार से शुरू होने वाली पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है.

ALSO READ: बोकारो: 9 अगस्त को आयोजित बोकारो आदिवासी महोत्सव की तैयारियों की DDC ने की समीक्षा


