Palamu: पांकी प्रखंड स्थित एक निजी अस्पताल में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है. प्रसव के दौरान माँ और नवजात शिशु दोनों की मौत हो गई. मेदिनीनगर के गोदावरी अस्पताल की घटना के बाद यह दूसरा मामला सामने आने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.
क्या है पूरा मामला
पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई गांव निवासी सोनू कुमार सिंह ने अपनी गर्भवती पत्नी ममता कुमारी (27 वर्ष) को प्रसव के लिए किरण सिंह क्लिनिक में भर्ती कराया था. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने पहले नॉर्मल डिलीवरी का भरोसा दिया, लेकिन बाद में आनन-फानन में ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद नवजात और माँ दोनों की मौत हो गई.

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने जांच टीम का गठन किया है. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निजी क्लिनिक को सील कर दिया है.
ALSO READ: नगर निगम हजारीबाग में सत्ता का संग्रामः विकास ठप, अहंकार की जंग में फंसा शहर का भविष्य
प्रशासन की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अस्पताल संचालक के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी है. मेदिनीनगर के गोदावरी हॉस्पिटल मामले में भी जिला प्रशासन सक्रिय हुआ था. उपायुक्त ने स्वयं जांच कर अस्पताल का निरीक्षण किया था और कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए थे.
