चौपारण के बसरिया विद्यालय में सांसद मनीष जायसवाल ने लगाई “सांसद क्लास’

Hazaribagh : शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने चौपारण प्रखंड...

Hazaribagh :  शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने चौपारण प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों से मुलाकात कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा छात्रों से सीधे संवाद कर उनके भविष्य और करियर को लेकर मार्गदर्शन दिया.

बच्चों को दिए सफलता के मंत्र, शिक्षक कमी पर डीईओ को कड़े निर्देश

विद्यालय में शिक्षकों की कमी की जानकारी मिलने पर हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीण कुमार को फोन कर नाराजगी जताई. उन्होंने कड़े तेवर में निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टी समाप्त होने से पूर्व विद्यालय में शिक्षकों की कमी हर हाल में दूर की जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, दौरे के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने विद्यालय के दसवीं कक्षा में पहुंचकर स्वयं “सांसद क्लास” लिया.

विद्यार्थियों को देश का आदर्श नागरिक बनाए

उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है, सांसद श्री जयसवाल ने विद्यार्थियों से करियर विकल्पों पर भी चर्चा की और उन्हें अपने रुचि के अनुसार आगे बढ़ने की सलाह दी, उन्होंने बच्चों से कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को समाज और देश में सम्मान दिलाती है, विद्यार्थियों को देश का आदर्श नागरिक बनने के लिए ईमानदारी, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनाने की सीख भी दी.

विद्यार्थियों ने सांसद मनीष जायसवाल को आकर्षक पेंटिंग भेंट कर किया सम्मानित

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांसद मनीष जायसवाल को एक आकर्षक पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। सांसद ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है.

Also Read : पड़वा में हैवानियत की घटी घटना, युवक को बेहोश कर निजी अंग में डाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *