Click Here
Click Here
Click Here

रांची पुलिस ने 24 घंटे के अंदर राइफल लूटकांड का किया खुलासा, हथियार बरामद

Ranchi: जिले के रातू थाना क्षेत्र के मलमाडू में हुए राइफल लूट और मारपीट मामले का खुलासा रांची पुलिस ने महज 24...

Ranchi: जिले के रातू थाना क्षेत्र के मलमाडू में हुए राइफल लूट और मारपीट मामले का खुलासा रांची पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर लिया है. पुलिस ने लूटी गई लाइसेंसी राइफल (Rifle Robbery Case) बरामद कर ली है, साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है.

7 आरोपी गिरफ्तार 

उल्लेखनीय है कि बीते पांच मई की रात तारूप निवासी सतीश कुमार महतो एवं उनके मित्र मदन अरोड़ा के साथ अज्ञात हमलावरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, तथा सतीश कुमार की लाइसेंसी राइफल लूट ली थी. पुलिस ने घटना में शामिल पांच युवकों एवं राइफल छिपाने में सहयोग करने वाले अन्य युवकों समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस पूरे मामले का खुलासा जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेगी.

ALSO READ: केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो का धरना, पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर किया प्रदर्शन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *