Hazaribagh : केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई भारी वृद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया की अध्यक्षता में आयोजित इस एक दिवसीय धरने में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ छोटे व्यवसायियों और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.
महंगाई की मार: छोटे व्यवसायियों की टूटी कमर

धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव समाप्त होते ही केंद्र ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपये तक की भारी वृद्धि कर दी है, इसके अलावा छोटे कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी 261 रुपये का इजाफा किया गया है, जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहानकेंद्र की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हो चुकी हैं, चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई का बोझ डाल दिया गया है, गैस के दाम बढ़ने से चाय दुकानदार, होटल संचालक और फास्ट फूड विक्रेताओं का रोजगार संकट में है.

सड़क से सदन तक संघर्ष की चेतावनी
जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए आम जनता और छोटे व्यापारियों के हितों की बलि दे रही है, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गईं, तो झामुमो आंदोलन को और तेज करेगा.
प्रमुख मांगें इस प्रकार है
कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस ली जाएं, छोटे व्यवसायियों के लिए विशेष सब्सिडी की व्यवस्था हो, बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार ठोस कदम उठाए, इस विरोध प्रदर्शन में संजीव बेदिया (जिला अध्यक्ष), नीलकंठ महतो (जिला सचिव), जानकी यादव (केंद्रीय सदस्य), मो. इजहार, सुनील शर्मा, गौरव पटेल, यासीन खान, विकास राणा, राजा मोहम्मद, सयनाथ गंझु, पीयूष बेदिया (युवा मोर्चा उपाध्यक्ष), कुणाल यादव (जिला प्रवक्ता), सतीश दास, नईम राही (जिला उपाध्यक्ष), दीपक राय, मो. अख्तर (कोषाध्यक्ष), लखीराम मांझी (जिला सह सचिव), मो. अब्दुल्ला, सत्येंद्र मेहता, रामकिशोर प्रसाद, सलीम अंसारी, छत्रधारी कुशवाहा, आर. के. मेहता, विक्की धवन, अनवर हुसैन, प्रशांत कुमार, निसार अहमद (नगर सचिव), संजय सिंह, उज्जवल सिँह, देवानंद कुमार, नज़ीर अहमद, लखन लाल महतो, श्रीनाथ महतो, कपिलदेव चौधरी, रवि सिंह, जगदीश चंद्र यादव, संजय प्रजापति, दीपनारायण महतो, आनंद मरांडी, सुलेन्द्र बांडो, जयप्रकाश केशरी, कुदूस अंसारी, रामकुमार मेहता, राजदेव यादव, राजीव वर्मा, खलील अंसारी, सद्दाब हाशमी, कुर्बान अंसारी, रीना देवी, साजमा खातून, प्यारी देवी, सुनीता देवी, उमेश गुप्ता, राजेश मेहता, रीता देवी, आनंद मरांडी, आनंद सिंह, विवेक राणा, आफ़ताब आलम, नितेश कुमार, सुनील कुमार, पप्पू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Also Read : बिहार में सम्राट युग का विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ

