सरायकेला: 680 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस...

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद गुरुवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी में 680 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 18 ग्राम अतिरिक्त नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

किराए के मकान से चल रहा था धंधा

एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि कपाली के बंधुगोड़ा बड़ गाछ के समीप एक किराए के मकान से बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई.

लाखों का माल जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 680 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की. इसके अलावा अलग से रखे गए लगभग 18 ग्राम ब्राउन शुगर को भी जब्त किया गया. पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. मौके से पैकिंग सामग्री, डिजिटल तराजू और 25 हजार नकद भी बरामद हुए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला समेत तीन लोग शामिल हैं. इनकी पहचान कपाली निवासी मो० शमीम, उसकी पत्नी रुखसार खातून और मानगो निवासी शेख अकरम के रूप में हुई है. पूछताछ में तीनों ने जमशेदपुर और रांची तक फैले नेटवर्क की जानकारी दी है.

ALSO READ: सरायकेला: गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर झामुमो का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

एसपी ने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ एक छापेमारी नहीं, बल्कि कपाली और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे ड्रग नेटवर्क की गंभीर तस्वीर भी सामने ला रही है. पुलिस अब इनके आगे-पीछे के लिंक खंगाल रही है. मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए SIT गठित की गई है. कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *