Bokaro:जय झारखंड मजदूर समाज ने गुरुवार को बोकारो जनरल अस्पताल में जनजागरण कार्यक्रम के तहत 40 फीसदी ठेका मजदूरों की छंटनी के विरोध में नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागीय अध्यक्ष संजय कुमार तथा संचालन यूनियन के विभागीय सचिव विक्की राम ने किया. बोकारो जनरल अस्पताल के अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) कार्यालय के सामने सैकड़ों की संख्या में जुटे अस्पताल के ठेका कर्मियों ने मोदी सरकार और छंटनी के विरोध में जमकर नारेबाजी की.
कार्यक्रम मे उपस्थित झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी के चौधरी ने मोदी सरकार की मानसिकता को इन्सानियत को शर्मसार करने वाला बताया. कहा कि झारखंड में बोकारो जनरल अस्पताल न सिर्फ बीएसएल कर्मचारियों का इलाज करता है, बल्कि आसपास एवं दूर दराज से आये मरीजों का इलाज कर नया जीवन प्रदान करने के लिए जाना जाता है. जिस पर केन्द्र सरकार की बुरी नजर है. कहा कि एक और प्लांट के साथ साथ अस्पताल में भी सेवानिवृत होने के कारण कर्मचारियों की संख्या मात्र एक चौथाई बची है. कहा कि एक ओर जहां साफ-सफाई, पैथोलाजी, वार्ड बॉय से लेकर हर काम करने के लिए सैकडों मजदूरों की जरूरत है, उसकी बहाली के बजाय ठेका मजदूर के तौर पर काम करने वाले 40 % मजदूरों का छंटनी करने का अमानवीय आदेश दिया गया है.

12 मई को आंदोलन की करेंगे घोषणा
वक्ताओं ने कहा कि जय झारखण्ड मजदूर समाज केंद्र सरकार की इस मंशा को कभी भी सफल नहीं होने देगा. 12 मई को प्लांट गोलचक्कर से अधिशासी निदेशक ( संकार्य) कार्यालय पर हल्लाबोल कार्यक्रम के दौरान आर-पार आन्दोलन की घोषणा की जाएगी. कार्यक्रम में हसन इमाम, फैयाज अंन्सारी, संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, शंकर कुमार, आई अहमद, अमोद कुमार, देवेन्द्र गोराई, संजय राम, विक्की कुमार, अनवर खान, वीरेंद्र राम, गोपाल राम, राजन कालिंदी, सिकंदर राम, सतेन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, मिथलेश कुमार, चंदन कुमार, अनिल राम अनिल राम, राजू राम, अनवर राम, महेश शर्मा बिशू राम, बिरजू राम, महेश राम, संजय राम, कृष्णा राम, देवश्री देवी, पूजा देवी, सीमा देवी, सरिता देवी, बैजन्ती देवी, राहुल कालिंदी, अविनाश कालिंदी, अमर राम, अमीत राम सहित अन्य उपस्थित रहे.
AlsoRead:सरायकेला: गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर झामुमो का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
