Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के AC कोच से 13 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 6.50 लाख रुपये, RPF की बड़ी कार्रवाई

Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस से करीब...

Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस से करीब 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 6.50 लाख रुपये बताई जा रही है. यह कार्रवाई बुधवार को स्टेशन परिसर में जांच अभियान के दौरान की गई.

संदिग्ध ट्रॉली बैग से हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, आरपीएफ जवानों की नजर ट्रेन के ए-2 कोच की सीट संख्या 37 के नीचे रखे एक संदिग्ध हरे रंग के ट्रॉली बैग पर पड़ी. काफी देर तक बैग पर किसी यात्री के दावा नहीं करने के बाद टीम ने उसे कब्जे में लेकर जांच शुरू की. सूचना मिलने पर सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ मुरी भी मौके पर पहुंचे.

ALSO READ: सोनुवा: 9 मई को 10 घंटे बंद रहेगा बैधमारा फाटक, रेल टैंपिंग कार्य से यातायात प्रभावित

तलाशी में मिले गांजे के 13 पैकेट

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बैग की तलाशी ली गई, जिसमें भूरे रंग के प्लास्टिक रैपर में पैक 13 पैकेट मिले. जांच में सभी पैकेटों में गांजा होने की पुष्टि हुई.

फिलहाल आरपीएफ मामले की आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मादक पदार्थ की खेप किसकी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *