सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर कार और बाइक की सीधी टक्कर, एक की मौत

Giridih: प्रखंड के सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे माखमरगो पंचायत भवन के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में...

Giridih: प्रखंड के सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे माखमरगो पंचायत भवन के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के झांझ निवासी 55 वर्षीय रामदेव प्रसाद वर्मा के रूप में हुई है.

कार और बाइक की हुई सीधी टक्कर

बताया गया कि रामदेव प्रसाद वर्मा सरिया से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही रिनॉल्ट क्विड कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

Also Read:रांची में रैपिडो कैब से सफर करने वाली महिलाएं सावधान! घर छोड़ने के बाद मोबाइल लेकर फरार हुआ चालक

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामदेव प्रसाद वर्मा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव सहित दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाना ले गई. हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *