Click Here
Click Here
Click Here

Simdega: दोस्त ने शराब पिलाकर युवक पर टांगी से किया हमला, हालत गंभीर

Simdega: जिले के बोलबा प्रखंड स्थित तलमंगा गांव में एक युवक पर उसके ही दोस्त द्वारा टांगी से जानलेवा हमला किए जाने...

Simdega: जिले के बोलबा प्रखंड स्थित तलमंगा गांव में एक युवक पर उसके ही दोस्त द्वारा टांगी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

पहले शराब पिलाई, फिर किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार तलमंगा घांसी टोली निवासी मनोज कुल्लू, पिता इमिल कुल्लू, को उसके दोस्त ने पहले शराब पिलाई. इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने टांगी से हमला कर दिया. हमले में मनोज कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे देर रात इलाज के लिए बोलबा अस्पताल पहुंचाया गया.

सदर अस्पताल किया गया रेफर 

बोलबा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: Koderma: ऑटो पलटने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *