Click Here
Click Here
Click Here

कल दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल

Ranchi: झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विभाग द्वारा जार पत्र के...

Ranchi: झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विभाग द्वारा जार पत्र के मुताबिक झारभूमि पोर्टल आज भी तकनीकी कार्यो के कारण बंद रहेगा. विभाग के मुताबिक जिला स्तर पर सभी राजस्व कार्यालयों में उपयोग किए जा रहे डेस्कटॉप और लैपटॉप के MAC ID और IP Address को झारनेट फायरवॉल के साथ मैप करने का कार्य किया जा रहा है. सुरक्षा और तकनीकी सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अनिवार्य है. इसलिए 9 मई से दोपहर 12:00 बजे के बाद पोर्टल दुबारा सुचारू रूप से कार्य करने लगेगा.

पोर्टल के बंद रहने के कारण राजस्व विभाग से जुड़ी सभी सिटिजन-सेंट्रिक सेवाएं पूरी तरह बाधित रहेंगी और इस वजह से स्वतः नामांतरण (म्यूटेशन) की प्रक्रिया रुक जाएगी. जमीन का रसीद काटने या लगान जमा करने में परेशानी होगी. जमीन के कागजात या खतियान देखने और डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी.

ALSO READ: टेंडर घोटाला के आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर राम पुकार राम ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *