Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पत्नी की हत्या कर मुंबई भागने की फिराक में था पति, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

Khunti : जिले के अड़की थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर...

Khunti : जिले के अड़की थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या मामले का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया, पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को ट्रेन से मुंबई फरार होने से पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जानकारी के अनुसार बुधवार को अड़की थाना क्षेत्र के रुमचू स्थित बियरबुड़ा नदी के पास एक महिला का शव नदी में तैरता हुआ बरामद किया गया था, मृतका की पहचान रंगामनी देवी के रूप में हुई, मामले में अड़की थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई.

प्रेमिका के लिए पत्नी की हत्या 

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया, तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतका के 22 वर्षीय पति दसाय मुंडा को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दसाय मुंडा मुंबई में मजदूरी करता था और उसका किसी दूसरी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसी कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची, योजना के तहत वह पत्नी रंगामनी देवी को नदी में नहाने के बहाने ले गया और वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद आरोपी चुपचाप मुंबई भागने की तैयारी

हत्या के बाद आरोपी चुपचाप मुंबई भागने की तैयारी में था, उसने चक्रधरपुर से लोकमान्य तिलक ट्रेन के जनरल बोगी का टिकट भी ले रखा था, हालांकि मोबाइल कॉल डिटेल और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे फरार होने से पहले ही दबोच लिया, पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, रेलवे का जनरल टिकट और मृतका के कपड़े बरामद किए हैं, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए खूंटी जेल भेज दिया गया, छापामारी टीम में प्रवीण कुमार तिवारी, राजीव कुमार तुरी, सुधीर कुमार यादव, संतोष कुमार समेत अड़की थाना की सशस्त्र बल शामिल थे.

Also Read : लेस्लीगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *