चांडिल-दलमा की वादियों में फिल्म ‘क्रॉस रोड’ की शूटिंग शुरू, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

Saraikela: जिले के चांडिल क्षेत्र में पहली बार बड़े स्तर पर लघु फिल्म “क्रॉस रोड” की शूटिंग शुरू होने से स्थानीय कलाकारों...

Saraikela: जिले के चांडिल क्षेत्र में पहली बार बड़े स्तर पर लघु फिल्म “क्रॉस रोड” की शूटिंग शुरू होने से स्थानीय कलाकारों और युवाओं में उत्साह का माहौल है. 07 मई से शुरू हुई शूटिंग लगातार तीन दिनों तक चलेगी.

नारियल फोड़कर हुआ शुभारंभ

फिल्म का शुभ मुहूर्त समाजसेवी राकेश वर्मा के हाथों चांडिल बाजार स्थित हरिमंदिर के सामने नारियल फोड़कर किया गया. इस अवसर पर राकेश वर्मा ने कहा कि यह केवल एक फिल्म की शुरुआत नहीं, बल्कि चांडिल और पूरे झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

नेपाल से पहुंचे निर्देशक

वर्मा ने कहा कि नेपाल के काठमांडू से कला एवं फिल्म संस्कृति विभाग मंत्रालय से जुड़े निर्देशक जगदीश्वर थापा का चांडिल आगमन क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. उनके निर्देशन में बन रही यह फिल्म झारखंड की प्रतिभा को मंच देगी.

समाज और संस्कृति पर आधारित है फिल्म

फिल्म “क्रॉस रोड” की नींव चिलगु पुनर्वास निवासी सह असिस्टेंट डायरेक्टर दिना पांडा एवं गम्हरिया निवासी अमित मोदक ने रखी है. फिल्म समाज में बदलते मानव व्यवहार, सामाजिक व्यवस्था और आपसी सौहार्द को दर्शाने का प्रयास करेगी.

Also Readरेलवे कार स्टैंड में खड़ी है फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो, फर्जी नंबर से कटा चालान तो चिरा चास थाने में दिया आवेदन

झारखंड की मिट्टी में कहानी

फिल्म निर्देशक जगदीश्वर थापा ने कहा कि झारखंड की धरती, यहां की कला-संस्कृति और लोगों में जो सादगी है, वह फिल्म के लिए बेहतरीन विषय है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि चांडिल-दलमा की वादियों और यहां की लोक संस्कृति को ‘क्रॉस रोड’ के जरिए विश्व पटल पर ले जाएं. स्थानीय कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा.

स्थानीय कलाकार निभाएंगे अहम भूमिका

फिल्म में चांडिल, दलमा और आसपास के क्षेत्रों के लोकेशन के साथ स्थानीय कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. शूटिंग को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

कई इलाकों में चल रही शूटिंग

फिल्म की शूटिंग चांडिल बाजार, मठिया रोड, चिलगु पुनर्वास कॉलोनी एवं कंदरबेड़ा क्षेत्र में की जा रही है. शूटिंग की अनुमति और प्रशासनिक समन्वय में विस्थापित नेता राकेश रंजन महतो की अहम भूमिका रही.

फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माण टीम

फिल्म में मुख्य भूमिका अमित मोदक निभा रहे हैं, जबकि महिला मुख्य किरदार में रेणु शर्मा नजर आएंगी. सह कलाकारों में फुरकान चांद खान, कुमार आशीष, कल्पना थापा, जगन्नाथ मोदक और रूपेश मोदक शामिल हैं. वहीं राकेश रंजन महतो भी एक विशेष नेतृत्वकारी भूमिका में दिखाई देंगे. फिल्म के DOP सतीश यादव हैं. फिल्म का निर्माण “न्यू एरा एंटरटेनमेंट वर्ल्ड” के बैनर तले किया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *