Click Here
Click Here
Click Here

रेलवे कार स्टैंड में खड़ी है फर्जी नंबर प्लेट लगी बोलेरो, फर्जी नंबर से कटा चालान तो चिरा चास थाने में दिया आवेदन

Bokaro : शहर में फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन का सनसनीखेज मामला सामने आया. बोलेरो संख्या जेएच 09एम 5666 बीते 10-15 दिनों...

Bokaro : शहर में फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन का सनसनीखेज मामला सामने आया. बोलेरो संख्या जेएच 09एम 5666 बीते 10-15 दिनों से बोकारो रेलवे स्टेशन के कार स्टैंड पर खड़ी है. बोलेरो में जो नंबर लगा है, वो नंबर चिरा चास थाना क्षेत्र के भवानीपुर सोलागीडीह निवासी नाजीर अंसारी के नाम से रजिस्टर्ड है. पेंच यहां फंसा हुआ है कि नाजीर अंसारी का वाहन उनके घर पर खड़ा है. जांच में पता चला कि नंबर तो सेम है, लेकिन दोनों वाहनों का चेचिस नंबर अलग-अलग है.

कैसे खुला मामला 

बोकारो रेलवे स्टेशन के स्टैंड का टेंडर नये व्यक्ति को मिल चुका है. 11 मई को स्टैंड दूसरी पार्टी को हैंडओवर होना है. इस दौरान वर्तमान स्टैंड संचालक द्वारा पुलिस के सहयोग से वाहन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का मोबाइल नंबर मिला, जिसके बाद 4 मई को चिरा चास निवासी नाजीर अंसारी को फोन लगाया गया, नाजीर अंसारी को अपना वाहन स्टैंड से ले जाने को कहा गया, जिस पर नाजीर अंसारी ने अपना वाहन अपने घर में होने की बात कही.

ओडिशा में ₹5000/- का चलाना का मैसेज मिलने पर थाना में दिया आवेदन 

साथ ही नाजीर अंसारी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ओडिशा पुलिस द्वारा 15 अप्रैल को उनके वाहन पर 5000 रुपए का चालान काटने का मैसेज आया. जबकि उस वक्त भी वाहन उनके घर पर मौजूद थी, इसके बाद उन्हें चिरा चास थाना में आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, इस दौरान उन्होंने जानकारी हुई की उनके वाहन नंबर का कोई फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर रहा है. इसके बाद 4 मई को रेलवे स्टैंड से फोन आया, अपने वाहन के कागजात के साथ स्टैंड पर पहुंचे, जीआरपी थाना में 5 मई को उनके लिखित आवेदन देकर मामला को स्पष्ट किया.

पटना का है, बोलेरो, जिसका नंबर प्लेट बदल कर चलाया जा रहा था 

जांच में यह बात सामने आई कि वास्तव में यह स्टैंड में खड़ी फर्जी नंबर वाली वाहन पटना (बिहार) का है, पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को भी संपर्क किया गया, जहां पटना निवासी ने बताया कि प्रतिमाह के भाड़े पर एक चालक को वाहन चलाने दिया हुआ है, बोलेरो का नंबर JH नहीं बल्कि BR है. जिसे भाड़े पर ले जाने वाले व्यक्ति ने बदल गया होगा जीआरपी थाना, बोकारो प्रभारी अमरेंद्र कोतवाल ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है, पटना वाले पार्टी को वाहन के कागजात के साथ बोकारो बुलाया गया है, वो 15 मई को आने वाले हैं. वहीं, जिस चालक को वाहन दिया गया था, वो न तो वाहन मालिक और न पुलिस किसी का फोन नहीं उठा रहा है, कहा कि जल्द ही पूरा मामला सॉर्ट आउट कर दिया जाएगा.

Also Read : कल दोपहर से सुचारू रूप से काम करेगा झारभूमि पोर्टल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *