हजारीबाग पुलिस को मिली 42 नई मोटरसाइकिलें, एसपी अमन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए किया रवाना

Hazaribagh: जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था बनाए रखने और नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए...

Hazaribagh: जिले में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था बनाए रखने और नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हजारीबाग पुलिस के बेड़े में नई मोटरसाइकिलें शामिल की गई हैं. झारखंड सरकार द्वारा पुलिस मुख्यालय के माध्यम से जिले को कुल 42 नई मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं.

शहरी और ग्रामीण थानों की बढ़ेगी ताकत

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने इन मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इससे पूर्व भी पुलिस मुख्यालय द्वारा 50 नई मोटरसाइकिलें हजारीबाग जिले को प्राप्त हुई थीं. इन सभी वाहनों को शहर के साथ-साथ ग्रामीण थानों में भी तैनात किया जा रहा है.

इन उद्देश्यों के लिए होगा उपयोग

इन नई मोटरसाइकिलों के पुलिस बेड़े में शामिल होने से पुलिस की गश्त और त्वरित कार्रवाई में गति आएगी.

AlsoRead:रामगढ़ के मैहर फेरो एलॉयज प्लांट की चिमनी में धमाका, मची अफरा-तफरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *