झारखंड में कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी, तो कहीं 60 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

Ranchi: झारखंड में मौसम हर दिन अपना अलग-अलग रंग दिखा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले...

Ranchi: झारखंड में मौसम हर दिन अपना अलग-अलग रंग दिखा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादलों का डेरा रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. पिछले 24 घंटे में हजारीबाग में सबसे अधिक 43.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिसने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है. हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. जहां डालटनगंज में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, वहीं रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का अलर्ट: ranchidwr

ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 8 मई यानी शुक्रवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी और केंद्रीय हिस्सों, विशेषकर धनबाद में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है.

Also Read: विष्णुगढ़ का बहुचर्चित नाबालिग हत्याकांड: हाईकोर्ट में पेश हुई FSL और डेथ रिव्यू रिपोर्ट, 11 मई को अगली सुनवाई

9 मई को भी राहत के आसार कम

9 मई को भी राहत के आसार कम हैं. मौसम विभाग के अनुसार हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची और खूंटी में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. राज्य के बाकी हिस्सों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है.

अगले सप्ताह का पूर्वानुमान

• 10 मई: पूरे झारखंड में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना.

• 11 मई: उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर शेष राज्य में मौसम खराब रहने की संभावना.

• 13 और 14 मई: एक बार फिर पूरे प्रदेश में बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *