Click Here
Click Here
Click Here

मरांग गोमके छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू, 50 छात्रों को मिलेगा स्कॉलरशिप

Ranchi : झारखंड के प्रतिभावान युवाओं का विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा पाने का सपना अब पूरा होगा. राज्य सरकार...

Ranchi : झारखंड के प्रतिभावान युवाओं का विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा पाने का सपना अब पूरा होगा. राज्य सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना (सत्र 2026-27) के तहत आवेदन आमंत्रित कर दिया है.

ब्रिटेन के टॉप यूनिवर्सिटीज में मिलेगा दाखिला

इस योजना के तहत चयनित छात्रों को यूनाइटेड किंगडम (यूके) और नॉर्दर्न आयरलैंड के चुनिंदा संस्थानों में एक वर्षीय स्नातकोत्तर, एम.फिल, एम.रिसर्च या एमबीए जैसे पाठ्यक्रमों में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा. इस बार कुल 50 सीटों पर चयन किया जाना है.

  • अनुसूचित जनजातिः 20 सीटें
  • अनुसूचित जातिः 10 सीटें
  • पिछड़ा वगर्ः 14 सीटें
  • अल्पसंख्यक समुदायः 06 सीटें

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 मई से 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल www.mgos.jharkhand.gov.in पद पर जाना होगा.

 

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

 

ऑफर लेटर अनिवार्य जो छात्र चयनित विश्वविद्यालयों से ऑफर लेटर प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें ऑनलाइन आवेदन के समय निर्धारित स्थान पर इसे अपलोड करना अनिवार्य है. संबंधित विषय में शिक्षण या प्रोफेशनल कार्य से जुड़े अनुभव प्रमाण पत्र भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे.

 

ALSO READ : पुल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोका, कंपनी के साथ तीखी बहस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *