Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पुल निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोका, कंपनी के साथ तीखी बहस

Lohardaga : जिले के बाघा नवा टोली गांव में प्रस्तावित पुल निर्माण योजना के लिये ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है....

Lohardaga : जिले के बाघा नवा टोली गांव में प्रस्तावित पुल निर्माण योजना के लिये ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है. शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे और चल रहे कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुल का निर्माण ऐसे स्थान पर किया जा रहा है, जहां न तो पहले से कोई रास्ता मौजूद है और न ही उस स्थान पर पुल की कोई वास्तविक आवश्यकता है.

पांच करोड़ की लागत से बनना है पुल

प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्यप कंडीशन कंपनी द्वारा करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से आठ स्पेन का पुल निर्माण कार्य शुरू किया गया है. यह निर्माण कार्य वन क्षेत्र के भीतर ऐसे स्थान पर हो रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर पुल बनाया जा रहा है, वह फॉरेस्ट एरिया है और यहां निर्माण कार्य से पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका है.

ग्रामीणों की कंपनी के साथ बहस

निर्माणस्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने कंपनी के प्रतिनिधियों से तीखी बहस भी की. वहीं ग्रामीण विभाग विशेष प्रमंडल के जेई अभय रंजन ने बताया कि जिस स्थान का चयन किया गया है, उसे अब बदला नहीं जा सकता क्योंकि निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. इस बयान से ग्रामीण और अधिक आक्रोशित हो गए. उन्होंने कहा कि बिना स्थानीय जरूरत और जनसहमति के इस तरह के निर्माण कार्य को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए.

काम शुरू होने पर फिर रोका जायेगा

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा उसी स्थान पर निर्माण कार्य शुरू किया गया तो वे फिर से उसे रोकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उन्हें पुल की आवश्यकता है, लेकिन वह सही और उपयोगी स्थान पर बनाया जाना चाहिए ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके. मामले की शिकायत जिला प्रशासन से भी की गयी है. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

 

ALSO READ :  मेटा ने किया व्हाट्सएप बिजनेस यूर्जस के लिये नया एआई फीचर लांच, 24 घंटे रहेगा एक्टिव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *