NewsWave Desk: झारखंड राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यहां कई नदियां, झरने , पहाड़ और घने जंगल हैं.हर साल बहुत सारे लोग झारखंड घूमने और छुट्टियां मनाने आते हैं. यहां की हरी-भरी वादियां, सुंदर पहाड़ और घना जंगल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.
हुंडरू फॉल कहां है?

हुंडरू फॉल झारखंड की राजधानी रांची से करीब 45 किलोमीटर दूर है. रांची को “वाटरफॉल्स का शहर” भी कहा जाता है. हुंडरू फॉल झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा और भारत का 34वां सबसे ऊंचा झरना है.
हुंडरू फॉल क्यों इतना खास है?
हुंडरू फॉल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए मशहूर है. यहां ऊंचाई से गिरता पानी बहुत ही सुंदर और रोमांचक दृश्य बनाता है. आसपास की हरियाली और ठंडी हवा यहां आने वालों को सुकून देती है. लोग यहां पिकनिक मनाने भी आते हैं.
कब जाएं हुंडरू फॉल?
यहां साल भर लोग घूमने आते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में हुंडरू फॉल का नजारा और भी सुंदर हो जाता है. मॉनसून के समय यहां सबसे ज्यादा भीड़ होती है. हुंडरू फॉल के दृश्य इसे बाकी झरनों से अलग और खास बनाते हैं.
ALSO READ:Migraine Vs Headache: हर सिरदर्द नहीं होता माइग्रेन, जानिए दोनों में क्या है बड़ा फर्क
