Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम: मतगणना जारी, कई वार्डों के नतीजे घोषित, जानें कौन कहां से जीता

रांची: झारखंड में लोकतंत्र के उत्सव का निर्णायक दिन आ गया है. 23 फरवरी को हुए नगर निकाय चुनावों के लिए आज,...

रांची: झारखंड में लोकतंत्र के उत्सव का निर्णायक दिन आ गया है. 23 फरवरी को हुए नगर निकाय चुनावों के लिए आज, शुक्रवार 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई. प्रशासन की कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच शुरुआती रुझान अब नतीजों में बदलने लगे हैं. मेदिनीनगर, लातेहार, हजारीबाग और डोमचांच जैसे क्षेत्रों से प्रत्याशियों की जीत की खबरें आधिकारिक तौर पर आने लगी हैं.

मेदिनीनगर नगर निगम: महिलाओं का दबदबा:

-वार्ड 1: मंजू देवी विजयी।
-वार्ड 2: सुनील राम
-वार्ड 3: राहुल कुमार
-वार्ड 4: बिंदिया देवी
-वार्ड 5: नीरा देवी
-वार्ड 6: आशना पाण्डेय
-वार्ड 7: रीता शुक्ला

लातेहार नगर पंचायत: सभी वार्डों के परिणाम आए सामने:

– वार्ड 1: नसरुद्दीन अंसारी
– वार्ड 2: सुगंधी देवी
– वार्ड 3: विमला देवी
– वार्ड 4: जयराम कपूर
– वार्ड 5: शब्बू प्रवीण
– वार्ड 6: मनोज कुमार
– वार्ड 7: मनोज दास
– वार्ड 8: आशा देवी
– वार्ड 9:संयुक्ता कुमार

हजारीबाग में पमिता सिन्हा और वसीम खान ने मारी बाजी:

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डों में भी स्थिति साफ होती जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार वार्ड 20: पमिता सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत दर्ज की. वार्ड 21 में वसीम खान उर्फ टिंकू खान विजयी रहे. वार्ड 27 में सोनी क्षेत्री कृष्णा ने जीत का परचम लहराया. वार्ड 15 में अन्सिका प्रिया ने सफलता हासिल की है.

डोमचांच शुरुआती वार्डों की गिनती पूरी:

कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत में मतगणना का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है. यहां वार्ड संख्या 1 से 7 तक की मतगणना पूरी कर ली गई है. अधिकांश वार्डों के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित किए जा रहे हैं, जिससे प्रत्याशियों के बीच जीत-हार की तस्वीर साफ हो गई है.

चतरा नगर परिषद क्षेत्र के जाने नतीजे:

चतरा नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं.अब तक मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड 1 से राकेश कुमार ने जीत दर्ज की है, जबकि वार्ड 2 से ऋतिका कुमारी (पति राजा सिन्हा) विजयी रही. वार्ड 3 से मो नेहाल, वार्ड 4 से पार्वती देवी (पति अजय यादव), वार्ड 5 से रिंकू देवी (पति पिंटू सिंह), वार्ड 6 से दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा और वार्ड 7 से पूनम कुमारी (पति सौरभ अग्रवाल) विजयी घोषित हुए.

गढ़वा नगर परिषद में आने लगे रुझान:

गढ़वा के विभिन्न वार्डों में भी नतीजे घोषित हो चुके हैं. वार्ड 2 से गुलशन आरा, वार्ड 4 से हिरालाल गोंड़, वार्ड 5 से अंजू केसरी, वार्ड 6 से घनश्याम उर्फ पुतूल और वार्ड 7 से विनोद प्रसाद उर्फ करीमन बघेल विजयी हुए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *