Newswave Desk: क्या आप भी निवेश करना चाहते है ? लेकिन कंफ्यूज है की आखिर अपनी कमाई कौन सी सुरक्षित भी रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले? अगर हां, तो जानिए 7 ऐसे निवेश विकल्प जो भविष्य में आपकी आर्थिक सुरक्षा बढ़ा सकते हैं.
1. म्यूचुअल फंड SWP (Mutual Fund SWP) निकालने
पहले बात करते है म्यूचुअल फंड (Systematic Withdrawal Plan) की- बता दें, यहा निवेशक सरल तरीके से पैसा निकाल सकते है. इसकी खासियत यह है कि आपका बाकी पैसा निवेश होकर लगातार बढ़ता रहता है.

2. पोस्ट ऑफिस MIS (Post Office MIS)
ये उन लोगों के लिए खास जो ज्यादा रिक्स नहीं लेना चाहते है. इसमें न केवल आपकी जमा पूंजी पूरी तरह सैफ रहेगी बल्कि केंद्र सरकार हर महीने तय ब्याज आपके खात में आसानी से जमा भी करती रहेगी.
3. डिविडेंड स्टॉक्स (Dividend Stocks)
इस निवेश के बारे में बेहद ही कम लोगों जानते है. डिविडेंड स्टॉक्स ऐसी कंपनियां है, जहां निवेशक अपने प्रोफिट का एक हिस्सा नियमित रूप से शेयरधारकों को कैश के रूप में देते है. इसके अलावा, जो कंपनियां ज़्यादा डिविडेंड वाले स्टॉक देती हैं, वे स्थिर कंपनियों की श्रेणी में आती हैं. साथ ही, बड़ी कंपनियों के शेयर खरीदकर आप उनके मुनाफ़े में भी एक अच्छा-खासा हिस्सा पा सकते हैं.
4. कॉर्पोरेट बॉन्ड्स (Corporate Bonds)
इस निवेश निवेशक किसी निजी कंपनियों को पैसा उधार के तौर पर देते हैं. और ये निवेश आपको बैंक या फिर किसी FD से ज्यादा की मात्रा में अधिक ब्याज देते हैं. लेकिन ध्यान रखें की कंपनी की क्रेडिट रेंटिग अच्छी हो.
5. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme)
ये स्कीम खासकर बुजुर्गों के लिए बनाया गया है. इस योजना के तहत, ब्याज का भुगतान तिमाही आधार पर किया जाता है; इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ नागरिकों को उनके निवेश पर पूर्ण कर छूट प्रदान की जाती है।वरिष्ठ नागरिक इस योजना को अत्यंत विश्वसनीय मानते हैं.
6. REITs
एक तरह से, REITs रियल एस्टेट में निवेश करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शंस हैं. इनके जरिए, आप असल में मॉल्स या ऑफिस स्पेस के मालिक बने बिना भी, किराए से होने वाली आय में अपना हिस्सा बहुत आसानी से हासिल कर सकते हैं.
7. मासिक ब्याज FD (Monthly Intrestes FD)
आप में से बहुत कम लोग ही ‘मासिक ब्याज फिक्स्ड डिपॉज़िट’ (FD) के बारे में जानते होंगे। असल में, यह एक बेहतरीन विकल्प है. खास तौर पर उन लोगों के लिए जो अपनी निवेश की गई पूंजी से हर महीने एक नियमित आय पाना चाहते हैं। इसके अलावा, 2026 में, बड़े बैंक और NBFCs लगभग 6.5% से 8.5% प्रति वर्ष की दर से ब्याज दे रहे हैं. यही नहीं, फिक्स्ड डिपॉज़िट खाता खोलते समय बस ‘मासिक भुगतान’ (Monthly Payout) का विकल्प चुनकर, आप इन बचत का इस्तेमाल आसानी से एक नियमित पेंशन जैसी आय के स्रोत के रूप में कर सकते हैं.
ALSO READ: Splitsvilla 16 में मिला पहला Ticket To Finale, Gullu-Kaira ने मारी बाजी
