Priyanka Patel
Newswave Desk: Splitsvilla 16 अब अपने ग्रैंड फिनाले से बस कुछ ही कदम दूर है और शो में हर दिन मुकाबला पहले से ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है. बीते डोम सेशन में मिसचीफ मेकर Uorfi Javed के बड़े फैसले ने खेल का पूरा समीकरण बदल दिया, जहां अंशुका, गौरेश, झलक और रॉन को शो से बाहर होना पड़ा. इन एलिमिनेशन के बाद अब दीपतांशु-सैंडी, गुल्लू-कायरा, सौरभ-निहारिका, रूरू-योगेश, तेन-सदाफ, हिमांशु-दीक्षा, विशु-सुजैन, अस्मिता-मोहित और आकांक्षा चौधरी जैसे कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी की रेस में बने हुए हैं.

लव डेन में दिखा रोमांस
डोम सेशन खत्म होने के बाद गुल्लू और कायरा को लव डेन जाने का मौका मिला, जिसकी झलक शुक्रवार के एपिसोड में देखने को मिली. इस दौरान दोनों के बीच रोमांस, मस्ती और शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली.
टिकट टू फिनाले टास्क में मचा घमासान
शुक्रवार के एपिसोड में टिकट टू फिनाले चैलेंज भी रखा गया, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना दम दिखाया. हालांकि सुजैन-विशु, तेन-सदाफ, दीपतांशु-सैंडी, सौरभ-निहारिका और मोहित-अस्मिता इस टास्क से बाहर हो गए. वहीं हिमांशु-दीक्षा को टास्क खेलने का मौका नहीं मिला, जबकि आकांक्षा के पास कनेक्शन न होने की वजह से वह भी इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन सकीं.
गुल्लू-कायरा ने मारी बाजी
आखिरी मुकाबला गुल्लू-कायरा और योगेश-रूरू के बीच देखने को मिला, जहां दोनों जोड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. लेकिन आखिर में गुल्लू और कायरा ने बाजी मारते हुए टास्क जीत लिया और पहला टिकट टू फिनाले अपने नाम कर लिया.
बाकी कंटेस्टेंट्स को प्रेडिक्शन के तौर पर स्प्लिट्स कॉइन दिए गए हैं. ऐसे में आने वाला एपिसोड और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि अब हर किसी की नजर फिनाले की टिकट पर टिकी है.
ALSO READ: पहली बॉलीवुड फिल्म फ्लॉप, साई पल्लवी ने खुद मान ली अपनी गलती
