Ranchi : बुंडू अनुमंडल अस्पताल के एक कर्मचारी पर नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. अस्पताल के कर्मचारी अजय सेठ पर ये आरोप लगे है. इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी पैसे लेने और नौकरी दिलाने की बात स्वीकार करता दिखा रहा है. जहां अजय सेठ पर दर्जनों युवक युवतियों से लाखों रुपये की अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है. मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. स्थानीय नेताओं की मदद से मामला प्रकाश में आया.
पीड़ितों ने बताया कि स्वास्थय विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नकद और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से पैसे दी गयी. पीड़ितों के अनुसार आरोपी खुद को बड़े अधिकारियों से जुड़ा बताता था और दिल्ली से अधिकारियों का फोन आने की बात कहकर भरोसा दिलाता था कि नौकरी पक्की हो जाएगी.
आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राज किशोर कुशवाहा ने मामले को स्वास्थय विभाग की गरिमा पर बड़ा कलंक बताते हुए आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि सभी पीड़ितों का पैसा वापस कराया जाए .

ALSO READ : Migraine Vs Headache: हर सिरदर्द नहीं होता माइग्रेन, जानिए दोनों में क्या है बड़ा फर्क
