Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में अपराधियों के बुलंद हौसले: मटवारी में महिला दरोगा की बहन से दिनदहाड़े सोने की चैन लूटकर भागे बदमाश

Hazaribagh : शहर का पॉश इलाका माना जाने वाला मटवारी क्षेत्र उस वक्त दहल गया, जब बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने...

Hazaribagh : शहर का पॉश इलाका माना जाने वाला मटवारी क्षेत्र उस वक्त दहल गया, जब बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चैन उड़ा ली, लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें अपराधी नीली पल्सर बाइक पर सवार होकर तेजी से भागते नजर आ रहे हैं.

वारदात का विवरण

जानकारी के अनुसार, कोर्रा थाना क्षेत्र के मुसन साव गली की रहने वाली रेखा देवी (पति स्वर्गीय रोशन गुप्ता) सुबह करीब 11:00 बजे अपने किसी निजी काम से मटवारी पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थीं, तभी पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चैन खींच ली, छीनी गई चैन की कीमत बाजार में लगभग 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है, हैरानी की बात यह है कि पीड़िता रांची में पदस्थापित एक महिला थाना प्रभारी की सगी बहन हैं.

सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे

वारदात को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था ताकि उनकी पहचान न हो सके, हालांकि भागते समय वे पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

कनहरी रोड में भी दहशत का माहौल:

मटवारी के अलावा कनहरी हिल रोड और मॉन्ट फोर्ट स्कूल के आसपास भी झपटमार गिरोह सक्रिय है, स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, बीते दिनों अवधेश पांडेय की पत्नी से पर्स छीनने का प्रयास और अमर कुमार सिन्हा से चैन लूट की घटनाओं ने पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Also Read : गिरिडीह: पचम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग पर बड़ा हादसा, होटल में घुसी अनियंत्रित बस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *