Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम: मतगणना जारी, रांची, चाईबासा समेत कई जिलों के वार्डों के नतीजे घोषित, जानें कौन कहां से जीता

रांची: झारखंड में लोकतंत्र के उत्सव का निर्णायक दिन आ गया है. 23 फरवरी को हुए नगर निकाय चुनावों के लिए आज,...

रांची: झारखंड में लोकतंत्र के उत्सव का निर्णायक दिन आ गया है. 23 फरवरी को हुए नगर निकाय चुनावों के लिए आज, शुक्रवार 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई.

प्रशासन की कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच शुरुआती रुझान अब नतीजों में बदलने लगे हैं. रांची, चाईबासा समेत जैसे क्षेत्रों से प्रत्याशियों की जीत की खबरें आधिकारिक तौर पर आने लगी हैं. जाने कहां की क्या है स्थिति.

Also Read: बजट सत्र: सत्ता पक्ष और विपक्ष ने हेल्थ मिनिस्टर को घेरा, कहा हॉस्पिटल में फैल रहा संक्रमण, ऑक्सीजन प्लांट है ठप

रांची में डेढ़ घंटा विलंब से शुरू हुई मतगणना

-वार्ड संख्या 1 और 2 – संबंधित बूथों की गिनती जारी.

-वार्ड संख्या 7 और 8 – बूथों पर मतगणना जारी.

-वार्ड संख्या 13 और 14 बूथों की गिनती चल रही है.

-वार्ड संख्या 19 और 20 – सभी निर्धारित बूथों पर मतगणना जारी.

-वार्ड संख्या 25 और 26 बूथों की गिनती जारी, इनमें बूथ संख्या 1 से 6 तक की मतगणना पहले राउंड में की जा रही है.

-वार्ड संख्या 31 और 32 बूथ संख्या 1 से 13 तक मतगणना जारी.

-वार्ड संख्या 37 – बूथों की गिनती जारी.

-वार्ड संख्या 38 – सभी बूथों की मतगणना जारी.

-वार्ड संख्या 39 – सभी बूथों की गिनती जारी, जिसमें बूथ संख्या 1 से 6 तक पहले राउंड की काउंटिंग हो रही है.

-वार्ड संख्या 43 – सभी बूथों की मतगणना जारी.

-वार्ड संख्या 48 – सभी बूथों की गिनती जारी.

-वार्ड संख्या 49 – बूथ संख्या 1 से 12 तक पहले राउंड की मतगणना जारी.

चाईबासा नगर परिषद के 4 पार्षद प्रत्याशी विजयी

चाईबासा नगर परिषद का मतगणना महिला कालेज चाईबासा में सुबह 8 बजे से शुरू हो गया. सबसे पहले चाईबासा के 38 टेबल में 1 से लेकर 12 वार्ड तक वार्ड पार्षदों की गिनती हुई.

जिसमें 11 बजे तक कुछ प्रत्याशियों की विजय हुए है। इसमें वार्ड 4 से चंदू कारवा, वार्ड नंबर 6 नाजरीन प्रवीण जीती, वार्ड 3 से डोमा मिंज और वार्ड 11 से मो. इनामुल विजय घोषित हुए हैं.

Also Read: HC ने DGP, रांची के सीटी SP और डोरंडा थाना प्रभारी को उपस्थित होने का दिया निर्देश

पाकुड़ के सभी 21 वार्डों का रिजल्ट घोषित

-वार्ड नंबर 1 -मिथुन मरांडी

-वार्ड नंबर 02-उज्ज्वल हाड़ी

-वार्ड नंबर 03- किरण लाल कापरी

-वार्ड नंबर 04-रुपाली सरकार

-वार्ड नंबर 05- राणा ओझा

-वार्ड नंबर 06- राखी सरदारीन

-वार्ड नंबर 07- पूनम देवी

-वार्ड नंबर 08-अनिकेत गोस्वामी मत

-वार्ड नंबर 09-विमल चंद्र राउत

-वार्ड नंबर 10- गुड्डू कुमार भगत

-वार्ड नंबर 11- निभा देवी

-वार्ड नंबर 12- भीम सिंह

-वार्ड नंबर 13- असलाम अंसारी

-वार्ड नंबर 14-मो मुस्ताक अंसारी

-वार्ड नंबर 15- चंचल सिंह

-वार्ड नंबर 16-रियाज अंसारी

-वार्ड नंबर 17- आलमगीर अंसारी

-वार्ड नंबर 18- कृष्णा शर्मा

-वार्ड नंबर 19- तनु दास मत

-वार्ड नंबर 20- चेनु बीबी

-वार्ड नंबर 21- राबिया बेवा

गुमला में परिणाम आने शुरू, जशवंत और जिशान ने मारी बाजी

-वार्ड 1 से संज्ञियस

-वार्ड 2 से केके मिश्रा

-वार्ड 3 से प्रवीण टोप्पो

-वार्ड 4 से लखन राम

-वार्ड 5 से साजिद मंजर

-वार्ड 6 से मधु मेंरीना

-वार्ड 7 से अनिल यादव

-वार्ड 8 से जशवंत कौर

-वार्ड 9 से जिशान अंसारी

-वार्ड 10 से फैजान अंसारी

-वार्ड 11 से जयराम इंदवार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *