Seraikela: सरायकेला एवं खरसावां प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में आयुरविद्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय इंद्राटांडी, सरायकेला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह खरसावां, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोटका बुरूडीह एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगोगोड़ा में चयनित 5-5 योग मित्रों के बीच टी-शर्ट, टोपी एवं बैच का वितरण किया गया. साथ ही विद्यार्थियों को योग, स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वास्थ्य संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया. साथ ही 90 विद्यार्थियों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना एवं योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना था.
यह भी पढ़ें: केरल में हार के साथ वामपंथ का आखिरी किला भी ढहा, भारत में वामपंथी राजनीति का एक युग समाप्त


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना
यह कार्यक्रम जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर आयोजित किया गया. सरायकेला प्रखंड अंतर्गत इंद्राटांडी विद्यालय में कार्यक्रम डॉ. सोनाली प्रगति बेंजामिन के नेतृत्व में संपन्न हुआ. वहीं खरसावां प्रखंड के विद्यालयों में कार्यक्रम डॉ. धीरेंद्र कुमार, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, बुरूडीह-खरसावां के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, सहियाओं एवं अन्य शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति
