घाटशिला भाजपा मंडल बैठक में संगठन विस्तार और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा

Ghatsila: भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय की अध्यक्षता में मऊभंडार स्थित पार्टी कार्यालय...

Ghatsila: भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय की अध्यक्षता में मऊभंडार स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक में मंडल प्रभारी साकेत अग्रवाल एवं पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल विशेष रूप से शामिल रहे.

संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर जोर

बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी, जनसमस्याओं के समाधान तथा आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं ने कहा कि भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर सहमति बनी. केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा झारखंड सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखने की रणनीति पर भी चर्चा हुई.

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह

मंडल अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सफलता का सकारात्मक प्रभाव झारखंड समेत घाटशिला क्षेत्र में देखने को मिलेगा. सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने से सीमावर्ती क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती मिलेगी.

ALSO READ: सरायकेला: कई स्कूलों में आयुरविद्या कार्यक्रम, विद्यार्थियों को योग और सेहत के प्रति किया गया जागरूक

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान तेज करने और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई. इस दौरान मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *