मजार की दानपेटी चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार, नगदी और चांदी का सिक्का बरामद

Bokaro: बोकारो के सिटी थाना अंतर्गत सिटी पार्क में स्थित मजार की दान-पेटी पर 6 मई को चोरों ने हाथ साफ किया...

Bokaro: बोकारो के सिटी थाना अंतर्गत सिटी पार्क में स्थित मजार की दान-पेटी पर 6 मई को चोरों ने हाथ साफ किया था. बोकारो पुलिस ने शनिवार को इस कांड का उद्भेदन करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया.

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

अनुसंधान के क्रम में CCTV फुटेज के अवलोकन से कांड के आरोपी विशाल कुमार (19 वर्ष) की गिरफ्तारी की गई. गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर सेक्टर-1 सी विकास नगर स्थित झोपड़ी से सिटी पार्क मजार की दान पेटी से चोरी गई राशि एवं चांदी का सिक्का बरामद किया गया.

गिरफ्तार अभियुक्त विशाल कुमार के पास से कुल 8456 रुपए नगद बरामद किए गए. इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.

ALSO READ: महागामा में सड़क, सिंचाई, जैविक खेती एवं ग्रामीण आजीविका को मिली नई गति

मजार कमेटी ने दर्ज कराई थी शिकायत

बता दें कि सिटी पार्क मजार शरीफ के एनायतुल हक शाह द्वारा बीएस सिटी थाना में 7 मई को एक लिखित आवेदन दिया गया था. आवेदन में सिटी पार्क मजार के मेन गेट का इंटरलॉक ताला तोड़कर दानपेटी से लगभग 11 हजार रुपए एवं चांदी का सिक्का अज्ञात चोर द्वारा चोरी किए जाने की बात कही गई थी. मामले में बीएस सिटी थाना कांड संख्या 88/26 दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *