Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों से 1.01 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया

Saraikela: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए चांडिल थाना क्षेत्र...

Saraikela: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटा टोल के समीप शुक्रवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1,01,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया.

हेलमेट, लाइसेंस और ओवरलोडिंग की हुई जांच

अभियान के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात सुरक्षा मानकों की सख्ती से जांच की गई. बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर विशेष कार्रवाई हुई.

वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया गया.

ALSO READ: रांची: 67 श्रमिकों को मिला पीएफ का 70 लाख की बकाया राशि, श्रमिकों के चेहरे खिले

सड़क हादसों पर रोक के लिए लगातार चल रहा अभियान

इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. डीटीओ ने बताया कि सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *