तमिलनाडु में विजय का रास्ता साफ, आज लेंगे शपथ

News Wave Desk : तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया. आज यानी दस मई को...

News Wave Desk : तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया. आज यानी दस मई को विजय तमिलनाडु में सीएम पद की शपथ लेंगे. वीसीके और आईयूएमएल ने विजय की पार्टी टीवीके को पूर्ण समर्थन दिया है. इस समथर्न के बाद विजय के पास 120 विधायकों का साथ है. जो बहुमत से दो आंकड़े अधिक है. वहीं कांग्रेस और वामदलों का समर्थन भी विजय के पास है. शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय को नया सीएम नियुक्त किया. राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विश्वास मत हासिल करने का समय दिया है. टीवीके प्रमुख आज दस बजे शपथ लेंगे. समारोह का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया जायेगा. जहां राहुल गांधी समेत अन्य नेता शामिल होंगे.

शुरू में कम थी सीट

विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी विजय की टीवीके के पास शुरुआत में बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें कम थी. यानी पार्टी के पास 108 सीटें थी. टीवीके ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, सरकार बनाने के लिए द्रमुक के सहयोगी दलों कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके से संपर्क किया और समर्थन मांगा. बता दें कि विजय ने दो सीट में जीत हासिल की है. लेकिन अब उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी. इससे पार्टी के विधायकों की संख्या घटकर 107 रह जाएगी. टीवीके को समर्थन देने वाली पार्टियों कांग्रेस के 5, भाकपा, माकपा और वीसीके के दो दो विधायक हैं. जिससे टीवीके पूर्ण बहुमत में आयी.

 

ALSO READ : राधाकृष्ण किशोर: झारखंड की राजनीति के ‘गूगल मैप’, जो हर दल का रास्ता जानते हैं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *