Ranchi : मेडिकल स्टूडेंट ओली विश्वकर्मा के मामले में रांची सिविल कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी की मांग की है. ओली विश्वकर्मा पर आरोप है कि उसने पार्टी के बहाने युवती को बुलाया. जिसके बाद उसके दोस्तों ने रेप किया. आरोप पर ओली विश्वकर्मा ने कोर्ट से जमानत की गुहार लगायी है. जमानत याचिका पर 15 मई को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त की कोर्ट में सुनवाई होगी. तब तक कोर्ट ने पुलिस को डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. इससे पहले न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने ओली विश्वकर्मा पर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. ओली विश्वकर्मा एवं इस केस से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर लालपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज की गई है.
ALSO READ : राज्य के अदालतों में केस निष्पादन का स्ट्राइक रेट 73%, त्वरित न्याय पर फोकस

