रानी तालाब के लिये डीपीआर तैयार, जल्द जारी होगा टेंडर

Chakardharpur : रानी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है. आगामी एक सप्ताह के भीतर निविदा प्रकाशित कर...

Chakardharpur : रानी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है. आगामी एक सप्ताह के भीतर निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी. इसके बाद परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी. ये बातें नगर परिषद् अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कही. उन्होंने कहा कि रानी तालाब केवल एक जलस्रोत नहीं, बल्कि चक्रधरपुर शहर की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है. लंबे समय से इसके विकास और संरक्षण की मांग उठती रही है. उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने इस परियोजना को लेकर लगातार प्रयास किया. विधायक ने कई बार विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने के साथ साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर रानी तालाब के सौंदर्यीकरण को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग भी रखी है.

परियोजना के तहत तालाब परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने, साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी. बल्कि स्थानीय पर्यटन और छोटे व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है. शहरवासियों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

 

ALSO READ : राज्य के अदालतों में केस निष्पादन का स्ट्राइक रेट 73%, त्वरित न्याय पर फोकस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *